Delhi Breaking News : दिल्ली में पेट्रोल, डीजल के बाद सीएनजी भी हुई महंगी

0
127
Delhi Breaking News : दिल्ली में पेट्रोल, डीजल के बाद सीएनजी भी हुई महंगी
Delhi Breaking News : दिल्ली में पेट्रोल, डीजल के बाद सीएनजी भी हुई महंगी

पेट्रोल के बाद सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों में हताशा

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पेट्रोलियम कंपनियां लगातार आम आदमी को महंगाई का झटका दे रही हैं। 15 मई को जहां पेट्रोल और डीजल में तीन-तीन रुपए की वृद्धि हुई थी वहीं दो दिन में लगातार दो दिन में दो बार सीएनजी के दाम बढ़ने से लोग हताश हैं। हालांकि दाम अभी ज्यादा नहीं बढ़े हैं लेकिन दो दिन में तीन रुपए तक सीएनजी भी महंगी हो चुकी है।

अब दिल्ली में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी तीनों के ही दाम कुल मिलाकर तीन-तीन रुपए तक बढ़ चुके हैं। 16 मई को जहां दो रुपए की वृद्धि हुई वहीं 17 मई को एक रुपए बढ़े। इसके साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

आॅटो, कैब और निजी वाहन चालकों पर बढ़ेगा बोझ

बढ़ी हुई कीमतों का असर आॅटो, कैब और निजी वाहन चालकों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है। पेट्रोल, डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम बढ़ने से राजधानी में वाहन किराये में वृद्धि होना भी तय माना जा रहा है। इसके साथ ही इनमें वृद्धि से माल-भाड़ा बढ़ेगा जिससे फलों व सब्जियों की ढुलाई महंगी हो जाएगी। ऐसे में इनके दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना बनी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में इस तरह है स्थिति

दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी आई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3.29 रुपये बढ़कर अब 108.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई की बात करें, तो वहां भी पेट्रोल के दामों में 2.83 रुपये का भारी उछाल आया है और इसकी नई कीमत 103.67 रुपये प्रति लीटर तय कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : Rajdhani Express Got Fire : राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

  • TAGS
  • [post_tags]