Rajasthan Accident: नागौर में बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर

0
176
  • चारों लोगों की मौके पर ही मौत

Rajasthan Accident, (आज समाज), जयपुर: राजस्थान के नागौर में रविवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए। रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सभी हालत गंभीर बताई गई है।

दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए

दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोकल लोगों की मदद से हादसे में हताहत हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इनमें से 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कुचेरा थाना पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

चकढाणी और पुनास के बीच हुई दुर्घटना

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना की सूचना देने वाले ने बताया कि चकढाणी और पुनास के बीच एक बस व एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल मेड़ता सिटी और कुचेरा के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मृतकों की पहचान के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Accident News : राजस्थान में खुदाई के दौरान गिरी मिट्टी, सात की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]