Afghanistan Earthquake : एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान

0
312
Afghanistan Earthquake : एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान
Afghanistan Earthquake : एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान

शनिवार सुबह 4.5 की तीव्रता के बाद देर रात 4.6 की तीव्रता से आया भूकंप, किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं

Afghanistan Earthquake (आज समाज), काबुल : भूंकप जैसी प्राकृतिक और भयानक आपदाओं के लिए अफगानिस्तान काफी ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। पिछले एक दशक में यहां पर कई शक्तिशाली भूकंप आए जिससे यहां पर हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई। जब भी अफगानिस्तान में भूंकप आता है तो वह काफी खतरनाक स्तर का होता है। बीते दिन भी अफगानिस्तान में एक ही दिन में दो बार धरती भूकंप के झटकों से डोली। हालांकि इस बार गनीमत यह रही की दोनों ही बार भूकंप की गति रिएक्टर पैमाने पर 5 से कम थी। इसी के चलते किसी तरह की ज्यादा जानमाल की हानि होने की सूचना नहीं है।

इतनी मापी गई भूकंप की तीव्रता

अफगानिस्तान में शनिवार देर रात 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप रात 10:43 बजे (भारतीय समयानुसार) आया और इसकी गहराई करीब 82 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र देश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में स्थित था।

इससे पहले शनिवार सुबह भी 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। उस झटके की गहराई लगभग 130 किलोमीटर बताई गई थी। लगातार आ रहे झटकों से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, अफगानिस्तान भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। लंबे समय से संघर्ष और सीमित संसाधनों के कारण यहां की आबादी इन आपदाओं से उबरने में कठिनाइयों का सामना करती है।

इसलिए आता है भूकंप

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ईरान के खिलाफ हमलों में आएगी तेजी : इजरायल

  • TAGS
  • [post_tags]