Iran-Israel War News : आईआरजीसी के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले

0
208
Iran-Israel War News : आईआरजीसी के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले
Iran-Israel War News : आईआरजीसी के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले

दावा, 200 से अधिक लोग मारे गए, इजरायली सेना और सेना के वाहनों को भी बनाया निशाना

Iran-Israel War News (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ हमले किए हैं। वहीं हिजबुल्ला ने भी इजरायली सैनिकों और सेना के वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

आईआरजीसी ने मिसाइल हमलों में इजरायल के कई शहरों (अराद, डिमोना, इलात, बेशेर्बा और किरयात गात) में सैन्य ठिकानों और सुरक्षा केंद्रों को निशाना बनाने का दावा किया है। इसके साथ ही आईआरजीसी ने कुवैत के अली अल-सलेम एयरबेस और यूएई के अल-मिनहाद व अल-धाफरा एयरबेस पर हमले होने की भी जानकारी दी। ईरान का दावा है कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि, इस्राइल ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है। इस्राइली एम्बुलेंस सेवा के अनुसार, अराद में 88 लोग घायल हुए हैं और डिमोना में 39 घायलों को अस्पताल भेजा गया।

हिजबुल्ला भी दे रहा इजरायल को चुनौती

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने सीमा के पास इस्राइली सैनिकों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया। संगठन के अनुसार, माकार्बा इलाके में गश्त कर रहे सैनिकों पर रॉकेट दागे गए। यह जानकारी उसके आधिकारिक मंच अल मनार पर जारी बयान में दी गई। हिजबुल्ला ने यह भी कहा कि एक अलग हमले में अल अदाइसेह सीमा क्षेत्र में भी इस्राइली सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाया गया। हालांकि, दोनों हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

कतर में हेलिकॉप्टर हादसा, तलाशी अभियान जारी

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से समुद्र में गिर गया। मंत्रालय ने कहा कि हेलिकॉप्टर में मौजूद क्रू और यात्रियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। यूके मैरिटाइम ट्रेड आॅपरेशंस के अनुसार, यूएई के शारजाह से लगभग 28 किमी उत्तर में एक जहाज (टैंकर) के पास धमाका हुआ। एजेंसी ने बताया कि विस्फोट किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल के कारण हुआ। राहत की बात यह है कि जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ईरान के खिलाफ हमलों में आएगी तेजी : इजरायल

  • TAGS
  • [post_tags]