Aaj Samaj (आज समाज),Nari Tu Narayani Utthan Sanstha, पानीपत : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्षा सविता आर्या एवं उनकी सहयोगी नीता आर्या और सुरेंद्र राठी ने सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस संस्था ने आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 21 बच्चे जो इस वर्ष हुए खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लेकर आए उन्हें सम्मानित किया। साथ में इस संस्था की अध्यक्षा सविता आर्या ने जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 11 अध्यापकों को भी सम्मानित किया, जिसमें दो अध्यापक आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रहे। पिंकी आर्या और मीरा आर्या को पाठन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सविता आर्या ने मंच से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को गति दी और जीवन में शिक्षा के महत्व को भी बताया। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनीष घनघस ने सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद किया सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में प्रकृति बचाओ अभियान के तहत एक पौधा भी लगाया प्राचार्य मनीष घनघस ने गत वर्ष हुई विद्यालय की उपलब्धियां सभी को बताई विद्यालय की प्रबंधन समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया संस्था ने प्राचार्य मनीष घनघस को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
- Former PM Manmohan Singh: रूस-यूक्रेन जंग पर शांति की अपील पीएम मोदी का सही कदम
- Delhi G20 Summit: सम्मेलन में 19 देश व ईयू लेगा भाग, 9 देश बतौर गेस्ट शामिल होंगे
- Supreme Court Instructions: FIR में देरी की स्थिति में सतर्क रहें अदालतें
Connect With Us: Twitter Facebook