Monsoon Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में देश से विदा होगा मानसून

0
82
Monsoon Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में देश से विदा होगा मानसून
Monsoon Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में देश से विदा होगा मानसून

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव से मानसून की विदाई हुई लेट, अगले सात दिन कई राज्यों में होगी जोरदार बारिश

Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : देश में इस बार समय से पहले पहुंचा मानसून देरी से विदा हो रहा है। ज्ञात रहे कि इस साल मानूसन सीजन में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जिससे देश के दर्जनों राज्य बाढ़ से प्रभाावित हुए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खानी में जल्द ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना बन रही है।

जिसके चलते मानसून अभी कुछ दिन और देश में अटका रहेगा। अब इसके अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में देश से विदा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना बन रही है। 2 दिन बाद पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। 2 और 3 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों से विदा हो चुका मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड से विदा हो चुका है। अभी मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रुका है। इसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। देश में इस बार 108% बारिश हुई है।

गुजरात और मुंबई बारिश से बेहाल

मानसून की विदाई में हो रही देरी के चलते गुजरात और महाराष्टÑ बारिश से बेहाल हैं। गुजरात के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे वलसाड और नवसारी जिलों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। द्वारका में कल्याणपुर को पोरबंदर से जोड़ने वाला स्टेट हाईवे डूब गया। कल्याणपुर के पास एक कार पानी में बह गई। वडोदरा में गरबा पंडाल ढह गए। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में 3,050 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 1 जून से 29 सितंबर तक बारिश-बाढ़ के कारण 104 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ में सबसे ज्यादा 28 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा संभाजीनगर, बीड, हिंगोली, जालना, धाराशिव, परभणी और लातूर में लोगों की जान गई।

उत्तर भारत के इन राज्यों में बरपा बारिश का कहर

इस साल मानसून सीजन के दौरान समस्त उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में आया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जहां बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते लोगों को नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में बाढ़ से लाखों लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए। इन राज्यों में बाढ़ से किसानों की लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई जबकि हजारों एकड़ भूमि बाढ़ के पानी में बह गई।

ये भी पढ़ें : Lawrence gang banned in Canada : कनाडा में लॉरेंस गैंग पर लगा प्रतिबंध