MCD ByElection Result Updates: सात सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर आप

0
24

Delhi Municipal Corporation Poll Results, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के लिए पिछले सप्ताहांत 12 वार्डों में हुए मतदान के बाद आज परिणाम घोषित कर दिए गए। 12 वार्डों में से सबसे अधिक सात पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शोएब इकबाल ने कब्जा जमाया है। तीन सीटें आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में गई हैं। कांग्रेस ने भाजपा को एक सीट पर हराकर जीत दर्ज की है।

द्वारका सीट पर जीती बीजेपी, आप हारी

द्वारका सीट पर बीजेपी जीती है। यहां मनीषा देवी ने आप की राजबाला को हराया है। मनीषा व आप प्रत्याशी के बीच वोटों का अंतर 9100 है। यहां से 2022 में पश्चिमी दिल्ली की एमपी कमलजीत सहरावत पार्षद बनी थीं। वहीं आप ने नारायणा सीट पर कब्जा किया है। राजन अरोड़ा ने यहां भाजपा प्रत्याशी चंद्रकांता को हराया है। दोनों के बीच का वोटो का अंतर मात्र 148 है।

विनोद नगर से भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी जीती

विनोद नगर से भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी ने आप प्रत्याशी गीता रावत को हरा दिया है। इन दोनों के बीच वोट का अंतर 1769 रहा। वहीं अशोक विहार की सीट भी भाजपा के खाते में गई है। यहां भाजपा ने आप की सीमा गोयल को पराजित किाया है। पहले यहां सीमा गोयल आगे चल रही थी। पर कुछ ही समय में खेल बदल गया और भाजपा की बिना असीजा जीत गईं। नारायण व अशोक विहार में आप और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा है।

ग्रेटर कैलाश से भी जीती भाजपा

ग्रेटर कैलाश से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी ने आप के अहसाना गुप्ता को हराया है। दोनों के बीच वोट का अंतर 4065 है। वहीं मुंडका सीट से आप के अनिल जीते हैं। उन्होंने यहां भाजपा के उम्मीदवार जयपाल को हराया है। दोनों के बीच वोटों का अंतर 1577 है।

ये भी पढ़ें : Delhi MCD By Polls Result: 9 सीटों में से पांच पर भारतीय जनता पार्टी ने दर्ज की जीत