Markanda River Overflows: कुरुक्षेत्र में डेंजर लेवल से 0.70 मीटर नीचे बह रही मारकंडा नदी

0
67
Markanda River Overflows: कुरुक्षेत्र में डेंजर लेवल से 0.70 मीटर नीचे बह रही मारकंडा नदी
Markanda River Overflows: कुरुक्षेत्र में डेंजर लेवल से 0.70 मीटर नीचे बह रही मारकंडा नदी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, नाहन और काला में बारिश के कारण बढ़ा जलस्तर
Markanda River Overflows, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: बुधवार और गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, नाहन और काला में हुई बारिश के कारण मारकंडा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया। गत दिवस काला अंब से मारकंडा में करीब 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिस कारण कुरुक्षेत्र में मारकंडा फिर से उफन गई। बीती शाम 7 बजे तक मारकंडा में 17 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, लेकिन रात में मारकंडा का वाटर लेवल कम हो गया। बुधवार यानी 17 सितंबर शाम 6 बजे तक मारकंडा में मात्र 1,126 क्यूसेक पानी था।

गेज रीडर रविंद्र कुमार के मुताबिक, शाम 4 बजे के बाद मारकंडा में वाटर लेवल तेजी से बढ़ा। कल साढ़े 4 घंटे के भीतर मारकंडा में करीब 14 हजार क्यूसेक पानी बढ़ गया। रात करीब 9 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक मारकंडा में 17 हजार 681 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। उस समय मारकंडा डेंजर लेवल (256 मीटर) से नीचे 0.70 मीटर (255.30 के निशान) नीचे बह रही थी।

रात को नदी के जलस्तर में आई गिरावट

शाहाबाद में रात भर में मारकंडा का वाटर लेवल नीचे आ गया है। रात भर में मारकंडा का वाटर लेवल 10 हजार क्यूसेक घट गया। सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक 7 हजार 496 क्यूसेक पानी बह रहा है। हालांकि आज सिरमौर, नाहन और काला अंब में तेज बारिश हुई तो वाटर लेवल बढ़ने के आसार है।

बेगना में बह रहा 27 हजार क्यूसेक पानी

कश्मीर सिंह ने बताया कि नाहन में बारिश से बेगना और रून नदी में भी वाटर लेवल बढ़ गया। यहां से बेगना नदी में करीब 25 हजार क्यूसेक और रून नदी में करीब 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यहां पानी जाने के बाद अंबाला के मुलाना में बेगना में करीब 27 हजार क्यूसेक बह रहा है।

गांव नैसी के खेतों में भरा पानी

मारकंडा में वाटर लेवल बढ़ने से नैसी गांव के खेतों में फिर पानी घुस गया। नैसी गांव के पास टूटे दो तटबंध में से एक रिपेयर नहीं किया जा सका। इस कारण से यहां से पानी खेतों में आ गया। हालांकि कुछ जगह पर पहले आई बाढ़ का पानी भी खड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें: आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हो सकती है बारिश