Panipat News: 264वें मराठा शौर्य दिवस में शामिल होने आज पानीपत आएंगे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

0
330
Panipat News: 264वें मराठा शौर्य दिवस में शामिल होने आज पानीपत आएंगे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
Panipat News: 264वें मराठा शौर्य दिवस में शामिल होने आज पानीपत आएंगे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

काला आंब स्मारक स्थल पर मनाया जाएगा शौर्य दिवस
Panipat News (आज समाज) पानीपत: स्थानीय काला आंब स्मारक स्थल पर मनाए जाने वाले 264वें मराठा शौर्य दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पानीपत आएंगे। यह पहला मौका है, जब महाराष्ट्र के कोई मुख्यमंत्री पूर्वजों की गौरव गाथा गाने काल आंब आ रहे है।

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल और हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। यह जानकारी पानीपत के डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।

14 जनवरी 1761 को हुई थी लड़ाई

पानीपत की तीसरी लड़ाई का 264वां शौर्य दिवस काला आंब में मनाया जा रहा। हिंदुओं के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 1761 को सेनापति सदाशिवराव भाऊ के नेतृत्व में मराठा और अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली सेना के बीच पानीपत के मैदान में जंग लड़ी गई थी। मराठा वीरों की शहादत को नमन करने के लिए उसी जगह महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे।

ये भी पढ़ें : 7 फरवरी को हरियाणा के सीएम नायब सैनी पूरी कैबिनेट के साथ जाएंगे महाकुंभ