Rama Ekadashi Deepak Upaay: रमा एकादशी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक

0
72
Rama Ekadashi Deepak Upaay: रमा एकादशी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक
Rama Ekadashi Deepak Upaay: रमा एकादशी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक

धन से भरी रहेगी तिजोरी
Rama Ekadashi Deepak Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: रमा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। दीवाली से ठीक पहले पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वहीं, इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

तुलसी के पास

तुलसी को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐसे में एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का एक दीपक जरूर जलाएं। दीपक जलाने के बाद तुलसी चालीसा का पाठ करें और तुलसी की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में धन और समृद्धि बनी रहेगी और पारिवारिक क्लेश समाप्त होगा।

मंदिर

एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने घी का अखंड दीपक जलाएं, जो पूरी रात जलता रहे। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही धन लाभ के मार्ग खुलते हैं।

घर की उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान और धन की दिशा माना गया है। ऐसे में इस स्थान में दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके साथ ही धन के आगमन के रास्ते खुलते हैं और तिजोरी हमेशा भरी रहती है।

पीपल के पेड़ के नीचे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आपके घर के आस-पास पीपल का पेड़ है, तो एकादशी की शाम को उसके नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

रसोई घर

रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान माना जाता है, जो अन्न और धन की अधिष्ठात्री देवी हैं। ऐसे में रमा एकादशी के दिन रसोई घर में एक छोटा दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और परिवार में संपन्नता बनी रहती है।