Lalu Yadav also heartbroken over the death of Sushma Swaraj: लालू यादव भी सुषमा स्वराज के निधन पर मर्माहत

0
354

नई दिल्ली। सुषमा स्वराज न केवल अपनी पार्टी में बल्कि अन्य दलों के नेताओं में अपनी ओजस्विता के लिए पसंद की जाती थी। उनके निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी दुखी हुए और अपनी भावनाएं ट्विटर पर पोस्ट कीं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि वह एक प्रखर वक्ता और प्रभावशाली सांसद थीं। ट्विटर पर आज पोस्ट किये गए शोक संदेश में कहा गया है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता श्रीमती स्वराज के आकस्मिक निधन से दुखी और ममार्हत हैं। उन्होंने कहा कि वह एक प्रखर वक्ता, प्रभावशाली सांसद और नेता थीं। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ट्वीट में श्री यादव ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।