Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की युवती के 8.7 फुट लंबे बाल

0
74
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की युवती के 8.7 फुट लंबे बाल
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की युवती के 8.7 फुट लंबे बाल

इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड नाम दर्ज
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की युवती का नाम इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। युवती कुरुक्षेत्र के गांव डींग निवासी एलिस है। एलिस ने यह उपलब्धि लंबे बालों की वजह से हासिल की है। 30 वर्षीय एलिस उर्फ आशा देवी के बालों की लंबाई 8 फुट 7 इंच आंकी गई है। जिस कारण इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स 2025 और एलीट बुक आॅफ रिकॉर्ड्स 2025 में एलिस का नाम दर्ज किया गया है। इंडिया बुक की ओर से एलिस को भेजे गए सर्टिफिकेट में भी उसके बालों की लंबाई 8 फुट 7 इंच आंकी गई है।

डींग गांव निवासी एलिस ने बताया कि उसका जन्म 1995 में हुआ था। जब वह 17 साल की थी तो उसने बाल बढ़ाना शुरू किया था। एक दिन उसने मैगजीन में वियतनाम की आलिया नाम की लड़की का फोटो देखा, जिसे बाल करीब 8 फुट 5 इंच के थे और उसने लिंबा बुक आॅफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था। आलिया को देखकर ही उसने लंबे बाल रखने शुरू किए।

गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड के लिए भी किया अप्लाई

एलिस योगा स्टूडेंट रही है और उसे इस उपलब्धि को हासिल करने में 13 साल लगे। शुरूआत में लंबे बालों की देखभाल में परेशानी जरूर आई, लेकिन संयम और सही खानपान ने इस लक्ष्य को पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब एलिस ने गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड के लिए भी अप्लाई किया है, जहां से मैसेज भी मिल चुका है कि वे जल्द अपनी टीम भेजकर उसके लंबे बालों के दावे की जांच करेंगे।

बालों की देखभाल के लिए मां ने घर पर ही बनाया तेल

एलिस ने बताया कि 2018 तक उसके बाल 6.4 फुट हो चुके थे। बालों को वह तो बेहद ख्याल रखती ही थी, उसकी मां भी इसमें पूरा सहयोग करती थी। मां ने घर में तेल बना लिया था, जिसमें नारियल और तिलों का तेल, कड़ी पत्ता समेत और घरेलू चीजें का मिश्रण था। घर में गाय पाली रखी है तो देसी गाय का दूध, दही और लस्सी की कमी नहीं थी। उसे बाल ग्रोथ तेजी से हो रही थी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल दोबारा चालू करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर