Important Historical Events of 17 November :आज समाज नेटवर्क(1928 – लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी) 1928 का वर्ष लाला लाजपत राय के जीवन और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया। साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान 30 अक्टूबर 1928 को लाहौर में लाला लाजपत राय ने एक विशाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व किया। “साइमन गो बैक” के नारों के बीच ब्रिटिश पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चोटों के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए कहा था— “मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश शासन के ताबूत की कील साबित होगी।” कुछ सप्ताह बाद 17 नवंबर 1928 को उनकी इसी चोट के कारण मृत्यु हो गई।
लाला लाजपत राय को “Punjab Kesari” के नाम से भी जाना जाता है। वे न केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि सामाजिक सुधारक, शिक्षाविद और लेखन के माध्यम से जनजागरण करने वाले महान नेता भी थे। उनका बलिदान स्वतंत्रता आंदोलन को और प्रबल बनाने वाला सिद्ध हुआ।
17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1278 – इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
- 1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
- 1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
- 1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
- 1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
- 1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
- 1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
- 1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं। - 1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
- 1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
- 1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
- 2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
- 2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
- 2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
- 2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये। आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
- 2008 – जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया। चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
- 2009 – टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- 2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
- 2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1952 – सीरिल रामाफोसा – दक्षिण अफ़्रीका के पांचवें राष्ट्रपति हैं।
- 1940 – कपिल कपूर- भारतीय भाषा विज्ञानी, साहित्य के विद्वान और अंग्रेज़ी केंद्र में (1996 से) अंग्रेज़ी के पूर्व प्रोफेसर हैं।
- 1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
17 नवंबर को हुए निधन
- 2020 – मोहनजी प्रसाद – हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक थे।
- 2018 – कुलदीप सिंह चाँदपुरी – भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है।
- 2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
- 2015 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।
- 2012 – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
- 2008 – डार्विन दीनघदो पग – भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
- 2007 – रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1962 – जसवंत सिंह रावत – भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
- 1928 – लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी।
यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 16 November : जानिए 16 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ


