बहुत से लोग वेबसाइट और वेब पोर्टल को समझते है एक ही
Website Vs Portal (आज समाज) नई दिल्ली: बहुत से लोग वेबसाइट और वेब पोर्टल को एक ही समझते हैं, लेकिन तकनीकी तौर पर दोनों अलग-अलग होते हैं। इनके उद्देश्य, फीचर्स और यूजर इंटरैक्शन के तरीके अलग होते हैं।
वेबसाइट (Website) क्या होती है?
वेबसाइट इंटरनेट पर मौजूद एक स्थायी डिजिटल पता होती है, जहां एक या एक से अधिक वेब पेज होते हैं। इसे कोई भी व्यक्ति एक सामान्य URL (जैसे www.google.com) के माध्यम से एक्सेस कर सकता है। इसका उद्देश्य जानकारी देना, ब्रांड प्रमोट करना, कंटेंट दिखाना होता है।
अब वेब पोर्टल के बारे में जानिए
वेब पोर्टल एक खास तरह की वेबसाइट होती है, जिसे यूजर सेंट्रिक बनाया गया होता है। इस प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने के लिए लॉगिन जरूरी होता है, और हर यूजर को उनकी पर्सनल जानकारी या सेवाएं दिखाई जाती हैं। इसका पर्पस यूजर को कस्टम जानकारी, सेवाएं या टूल्स उपलब्ध कराना होता है।
कैसे पहचानें वेबसाइट और पोर्टल के बीच का अंतर?
अगर आप किसी साइट पर केवल जानकारी पढ़ रहे हैं और लॉगिन की जरूरत नहीं है, तो वह वेबसाइट है। वहीं अगर आप लॉगिन करके अपनी पर्सनल डिटेल्स भरने या सेवाएं लेने का काम कर रहे हैं, तो वह एक वेब पोर्टल है।