सलमान की फिल्म से शुरू हुआ था करियर
Sneha Ullal, (आज समाज), नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ कई हसीनाओं ने अपने करियर की शुरूआत की है और उनमें से कई एक्ट्रेसेस ने आगे जाकर करियर में बड़ा नाम कमाया। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस फिल्मी दुनिया में सलमान के साथ डेब्यू करके भी कामयाबी हासिल नहीं कर पार्इं। सेहा उल्लाल का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। स्नेहा ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत 20 साल पहले की थी।
हालांकि वो एक्टिंग करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर पार्इं और उनकी पहचान सिर्फ ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के रूप में ही रह गई। स्नेहा उल्लाल को पहली बार देखने पर कोई भी धोखा खा सकता है, क्योंकि ये एक्ट्रेस हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी नजर आती हैं। लेकिन, वो एक्टिंग के मामले में ऐश्वर्या की तरह नहीं बन पार्इं। आइए जानते हैं कि अब स्नेहा उल्लाल किस हाल में हैं और वो आज कल क्या कर रही हैं?
ओमान में जन्मीं स्नेहा पढ़ाई के लिए आई थी भारत
ओमान में जन्मीं स्नेहा ने स्कूली पढ़ाई ओमान में ही की। वहीं आगे की पढ़ाई के लिए वो भारत आ गई थीं। कॉलेज के दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा से हुई थी। इसके बाद वो सलमान से मिली। सलमान ने उन्हें फिल्म का आॅफर दिया और एक्ट्रेस ने साल 2005 में आई फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।
आॅटोइम्यून डिसआॅर्डर से पीड़ित थीं स्नेहा
स्नेहा ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिल पाई। उनके फ्लॉप करियर का कारण उनकी बीमारी को भी माना जाता है। एक्ट्रेस कभी आॅटोइम्यून डिसआॅर्डर से पीड़ित थीं। इसके चलते वो ज्यादा समय तक खड़ी नहीं हो पाती थीं। इसके लिए एक्ट्रेस को इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लेना पड़ा था।
इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
स्नेहा उल्लाल साल 2020 में जी5 की वेब सीरीज एक्सपायरी डेट में नजर आ चुकी हैं। वो लंबे वक्त से एक्टिंग फील्ड से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्नेहा अक्सर ही इंस्टाग्राम से अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।


