Telangana Politics, (हैदराबाद (तेलंगाना): भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी। बीआरएस से अलग होने के तकरीबन 7 महीने बाद उन्होंने हैदराबाद में आज एक आर्यक्रम आयोजित कर तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) नाम से अपनी पार्टी का ऐलान किया है।
पिता ने भी की थी टीआरएस लॉन्च, बाद में नाम बदला
के. कविता (K. Kavitha) ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम टीआरएस होगा। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी पहले ‘तेलंगाना राष्ट्र समिति’ (टीआरएस) लॉन्च की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी का नाम बदलकर ‘भारत राष्ट्र समिति’ (बीआरएस) कर दिया था।
आंदोलन में जान गंवाने वालों को अर्पित की पुष्पांजलि
इससे पहले आज, कविता ने हैदराबाद के गन पार्क स्थित ‘अमरवीरुलु स्तूपम’ पर जाकर, 1969 में तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शुक्रवार को राज्य में एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति लॉन्च करने की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी।
अधूरे एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करेगी नई पार्टी
कविता ने जोर देकर कहा था कि यह नई पार्टी राज्य की आकांक्षाओं और अधूरे एजेंडे पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। पूर्व बीआरएस नेता ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से पार्टी नहीं छोड़ी थी। बल्कि उन्हें व उनके समर्थकों को बीआरएस से निष्कासित कर दिया गया था। कविता ने कहा, बीआरएस पार्टी का गठन तेलंगाना की क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम, काम और पार्टी की मूल आत्मा ही बदल दी। इसका नतीजा यह हुआ कि लोगों के साथ उनका जुड़ाव टूट गया। जब कोई पार्टी अपने मूल मुद्दों से भटक जाती है, तो वह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती।
मैं तेलंगाना की बेटी हूं, रगों में तेलंगाना का खून दौड़ता है
तेलंगाना जागृति की प्रमुख ने आगे कहा, बीआरएस पार्टी, जिसके अध्यक्ष मेरे पिता हैं, ने हमें पार्टी से निकाल दिया है। हमने उन्हें नहीं छोड़ा है – न परिवार को, न ही पार्टी को। हमें पार्टी से निकाला गया है। मैं इस मामले में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। लेकिन मैं तेलंगाना की बेटी हूं। मेरी रगों में तेलंगाना का खून दौड़ता है, तेलंगाना का जज्बा है। हम बहुत जिÞद्दी हैं, अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। हमने अपनी जिÞंदगी के 20 साल तेलंगाना आंदोलन में बिताए हैं।
तेलंगाना की मिट्टी की खुशबू ही हमें आगे बढ़ाएगी
कविता ने कहा, तेलंगाना को विकसित करने के लिए, उसकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए – चाहे हमारी पुरानी पार्टी हमारे साथ हो या न हो, चाहे हमारा परिवार हमारे साथ हो या न हो – मेरा मानना है कि तेलंगाना की जनता ही मेरा परिवार है। तेलंगाना की मिट्टी की खुशबू ही हमें आगे बढ़ाएगी।
बीआरएस से कविता का अलग होना तब एक बुरा मोड़ ले गया, जब सितंबर 2025 में उन्हें कथित ‘पार्टी-विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया। उन्हें बीआरएस नेताओं – टी. हरीश राव और जे. संतोष राव – के खिलाफ की गई टिप्पणियों के बाद निलंबित किया गया था।
हरीश राव और संतोष राव पर निशाना
निलंबन के बाद, उन्होंने हरीश राव और संतोष राव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उन पर आरोप लगाया कि वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ मिलकर हमारे परिवार और पार्टी को तबाह करने की साजिÞश रच रहे हैं। उन्होंने एमएलसी के पद से भी इस्तीफा दे दिया। पार्टी से निलंबित होने के बाद, कविता ने अपना एक एनजीओ – ‘तेलंगाना जागृति’ – शुरू किया।


