NDA Rajya Sabha: राज्यसभा में मजबूत एनडीए, बहुमत के लिए 18 सांसदों की दरकार

0
248
NDA Rajya Sabha
NDA Rajya Sabha: राज्यसभा में बढ़ी एनडीए की ताकत, आप के बागियों से बदले समीकरण
  • आप के बागियों से बदले समीकरण

NDA Rajya Sabha, (आज समाज), नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों के भाजपा में आने से राज्यसभा में एनडीए की स्थिति मजबूत हो गई है। राघव चड्ढा सहित 7 आप सांसदों ने शुक्रवार को पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान किया। राघव व आप के दो अन्य सांसदों ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी छोड़ने की घोषणा की। राघव ने इस दौरान दावा किया कि उनके साथ 10 में से 7 सांसद हैं। एनडीए को अन्य सहयोगी दलों का भी मजबूत साथ है।

यह भी पढ़ें :Passport Dispute: गौहाटी हाई कोर्ट ने खारिज की पवन खेड़ा की याचिका, कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार

बहुमत के लिए होती है 163 सांसदों की जरूरत

आप सांसदों के भाजपा ज्वाइन करने की घोषणा के बाद एनडीए राज्यसभा में बहुमत के करीब पहुंच गया है। दरअसल, राज्यसभा में बहुमत के लिए 163 सांसदों की जरूरत होती है और 7 आप सांसदों के भाजपा में आने के बाद सदन में एनडीए सांसदों की संख्या 145 हो गई। यानी बहुमत के लिए अब गठबंधन को सिर्फ 18 सांसदों की दरकार है।

ये भी पढ़ें : Pawan Kheda: सीएम विजयन को कांग्रेस का जवाब, राहुल में कार्यकर्ता जैसी समझ होना अच्छी बात

बहुमत का आंकड़ा क्रॉस करना हमेशा चुनौती 

राघव समेत उक्त तीन आप सांसदों के अलावा बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे सांसदों में स्वाति मालीवाल,राजेन्द्र गुप्ता, हरभजन सिंह और विक्रम साहनी शामिल हैं। बता दें कि राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा क्रॉस करना हमेशा से एनडीए के लिए चुनौती रहा है। उच्च सदन में संख्या कम होने के कारण न चाहते हुए भी कई दफा सरकार को विपक्ष से तालमेल बिठाना पड़ता है। अब संख्या 113 तक पहुंचना दर्शाता है कि सरकार के लिए विधेयक पास करवाना पहले की तुलना में आसान हो सकता है। बता दें कि लोकसभा में एनडीए की स्थिति मजबूत है।

यह भी पढ़ें : Telangana Politics: के. कविता ने लॉन्च की अपनी नई पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना

  • TAGS
  • [post_tags]