Rahul Gandhi and General Secretary Priyanka Gandhi will address the rally: राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी करेंगे रैली को संबोधित

0
756

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 4 और 5 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी नेता राहुल गांधी आज जंगपुरा और संगम विहार में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में सोमवार को रैली की थी। पीएम मोदी ने दिल्ली की रैली में कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भाजपा की ताकत बढ़ाई है। सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा। दिल्ली रैली में ढट मोदी ने कहा कि शाहीनबाग प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है।