Priksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार होकर विद्यार्थियों से की चर्चा

0
481
Priksha Pe Charcha
Priksha Pe Charcha:  प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार होकर पीपीसी के तहत विद्यार्थियों से की चर्चा

PM Modi In Assam, (आज समाज), गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। उन्होंने आज सुबह गुवाहाटी के ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में असम आंदोलन के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी) 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों के मुताबिक गुवाहाटी स्थित ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra) नदी में तीन डेक वाले ‘एम वी चराइदेव दो’ क्रूज पर सवार होकर पीएम ने पीपीस के तहत छात्र और छात्राओं से बातचीत की।

ये भी पढ़ें : S. Jaishankar: हम प्रधानमंत्री मोदी के लिए हमुमान जी की तरह कर रहे सेवा

25 विद्यार्थियों ने पीपीसी कार्यक्रम में लिया भाग 

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के कुल 25 विद्यार्थियों ने पीपीसी कार्यक्रम (PPC program) में भाग लिया। डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, कोकराझार, नलबाड़ी, मोरीगांव, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, दिमा हसाओ, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट और बक्सा जिलों के स्कूलों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को चुना गया था।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीपीसी में लिया हिस्सा 

अधिकारियों ने बताया कि पीपीसी कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, असम जातीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और डॉन बॉस्को संस्थान सहित सरकारी, आवासीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री को इस दौरान क्रूज के ऊपरी डेक पर छात्र-छात्राओं से बातचीत करते देखा गया।

2018 से लगातार आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम

गौरतलब है कि पीपीसी साल 2018 से लगातार हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दबाव से निपटने में मदद करना व पढ़ाई और मेंटल हेल्थ के बीच संतुलन का संदेश देना है। प्रधानमंत्री दौरे के मद्दनेजर असम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान नदी में गश्त करते देखे गए। शनिवार से दो दिन के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाएं को सस्पेंड कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : PM Assam Visit: प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी के स्वाहिद स्मारक क्षेत्र में असम आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  • TAGS
  • [post_tags]