Important Historical Events of 17 April :आज समाज नेटवर्क (1961 – गीत सेठी – भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।) Geet Sethi भारत के प्रसिद्ध बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 17 अप्रैल 1961 को नई दिल्ली में हुआ था। वे 1990 के दशक में बिलियर्ड्स खेल पर अपना दबदबा बनाए रखने वाले महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
गीत सेठी ने अपने करियर में अनेक उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप कई बार जीती और तीन बार विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन भी बने। इसके अलावा, उन्होंने स्नूकर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 147 अंकों का अधिकतम ब्रेक बनाया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
17 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
- 2003 – 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
- 2006 – सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
- 2007 – 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
- 2008 –
मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई। हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।
भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
17 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1941 – आशाराम बापू – प्रसिद्ध भारतीय आत्मज्ञानी संत।
- 1961 – गीत सेठी – भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
- 1912 – तकाजी शिवशंकरा पिल्लै – मलयालम में रचना करने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
- 1900 – बिनोदानन्द झा – बिहार के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
- 1990 – बेनो ज़ेफाइन – भारत की पहली पूरी तरह से दृष्टिहीन आईएफ़एस अधिकारी हैं।
17 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 – विवेक (अभिनेता) – फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
- 2013 – वी. एस. रमादेवी – भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थीं।
- 2011 – ब्रिगेडियर भवानी सिंह – महावीर चक्र से सम्मानित जयपुर के महाराजा थे।
- 2005 – विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहेन थे।
- 2001 – नरेंद्र कोहली – हिन्दी के उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार एवं व्यंग्यकार थे।
- 1997 – बीजू पटनायक – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति
- 1946 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक।
- 1908 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
- 1794 – विलियम जोंस – अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
यह भी पढ़े : Important Historical Events of 16 April : जानिए 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं


