Important Historical Events of 16 April : जानिए 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
190
Know the Significant Events of April 16
लारा दत्ता - भारतीय अभिनेत्री

Important Historical Events of 16 April : आज समाज नेटवर्क (1978 – लारा दत्ता – भारतीय अभिनेत्री हैं।) Lara Dutta एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं। उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

लारा दत्ता ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म अंदाज़ से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने मस्ती, नो एंट्री, भागम भाग और हाउसफुल जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।वे अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा लारा दत्ता सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं और महिला सशक्तिकरण के विषयों पर अपनी आवाज़ उठाती हैं।

16 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1917 – पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
  • 1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
  • 2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
  • 2004 – भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित श्रृंखला 2-1 से जीती।
  • 2008 –
    उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पाँच सीटों (आजमगढ़, खलीलाबाद, बिलग्राम, कुरनैलगंज तथा मुरादाबाद) के लिए हुए उप चुनाव में बसपा के प्रत्याशी विजयी रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के पावर फायनान्स कार्पोरेशन (पीएफसी) ने वर्ष 2007-08 में 1209 करोड़ का शुछ मुनाफ़ा अर्जित करने के साथ ही चाजू वित्त वर्ष में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 69,498 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
    लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
  • 2010 – ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
  • 2013- भारतीय रेल 160 साल की हुई। गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।

16 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1995 – सरिता मोर – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
  • 1978 – लारा दत्ता – भारतीय अभिनेत्री हैं।
  • 1969 – एस. सौम्या – कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं।
  • 1961 – जारबोम गारलिन – भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1940 – बनवारीलाल पुरोहित – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1934 – राम नाईक, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • 1919 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
  • 1913 – के. एच. आरा – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
  • 1848 – कंदुकूरी वीरेशलिंगम – तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।

16 अप्रैल को हुए निधन

  • 1951 – अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक
  • 1961 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
  • 1966 – नंदलाल बोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार
  • 2011 – ब्रिगेडियर भवानी सिंह, महावीर चक्र विजेता