Karnataka News: बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड डे-केयर में शिशु को प्रताड़ित करने के मामले में दूसरी गिरफ्तारी

0
828
Karnataka News
Karnataka News: बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड डे-केयर में शिशु को प्रताड़ित करने के मामले में महिला गिरफ्तार

Karnataka News, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित डे-केयर सेंटर में एक शिशु को कथित प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में दर्ज एफआईआर में महिला को दूसरी आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। बच्चे के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो फुटेज की जांच के दौरान उसकी पहचान की गई और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया।

वारदात बिल्कुल अस्वीकार्य : प्रियांक खरगे

बेंगलुरु के कमिश्नर ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा और जांच जारी रहने के कारण आगे की पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी मांगी जाएगी। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कथित हमले को बिल्कुल अस्वीकार्य बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, अधिकारियों ने पहले ही इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। एक स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एयओपी) है जो स्पष्ट रूप से बताती है कि डे-केयर सेंटर कैसे चलाए जाने चाहिए और उन्होंने मैनेजमेंट से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा।

ब्रांड बेंगलुरु की छवि को भी खराब करती है घटना

गृह मंत्री ने कहा, माता-पिता अपने छोटे बच्चों की देखभाल के लिए डे-केयर सेंटरों पर भरोसा करते हैं और इन सेंटरों को पूरी सावधानी और तय गाइडलाइंस के अनुसार चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, यहां ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। खरगे ने आगे कहा कि यह घटना न केवल संबंधित कंपनी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है, बल्कि ब्रांड बेंगलुरु की छवि को भी खराब करती है। गृह मंत्री ने कहा, यह केवल कंपनी की प्रतिष्ठा की बात नहीं है – इससे ‘ब्रांड बेंगलुरु’ की छवि भी खराब होती है। उन्होंने कहा, रिपोर्ट आने दीजिए, और उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं किया कोई बदलाव

  • TAGS
  • [post_tags]