Hot Weather: यूपी का बांदा 48.2 डिग्री के साथ देश में लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म

0
238
Hot Weather
Hot Weather: खतरनाक रूप लेती जा रही गर्मी, यूपी का बांदा देश में लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म
  • मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक हेगा

Hot Weather, नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी खतरनाक रूप लेती जा रही है। उत्तर प्रदेश का बांदा मंगलवार को लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां बीते कल तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, और गुजरात सहित 6 राज्यों के 20 से अधिक शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। प्राइवेट वेदर मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूरे मई में मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक हेगा।

हरियाणा में 23 तक हीट वेव का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के अन्य राज्य हरियाणा, राजस्थान के अलावा पंजाब और पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी इन दिनों बुरी तरह तप रहे हैं। हरियाणा में हरियाणा में 23 तक हीट वेव का येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में लगभग इस पूरे सप्ताह हीटवेव यानी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब में 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने ओडिशा, उत्तराखंड, बिहार, और झारखंड सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ उससे सटे पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं

यूपी के बांदा में इससे पहले 15 मई 2022 को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां के इतिहास में यह सबसे अधिक था। समूचे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री रहा है। वहीं दिल्ली में पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया जो दो वर्ष में सबसे अधिक था। स्काईमेट के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है जिसके कारण कई शहरों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कुछ जगहों पर पारा 47 डिग्री तक जा सकता है।

मध्य भारत में चलेगी हीटवेव

अगले एक सप्ताह तक राष्टÑीय राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मध्य भारत के ऊपर विशाल चक्रवात बना हुआ है और इसके प्रभाव हीटवेव चलेगी।

ये भी पढ़ें : Earthquake News: जापान के कागोशिमा में 5.9 तीव्रता का भूकंप

  • TAGS
  • [post_tags]