G7 Summit 2026 : जी 7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात कर सकते हैं मोदी-ट्रंप

0
214
G7 Summit 2026 : जी 7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात कर सकते हैं मोदी-ट्रंप
G7 Summit 2026 : जी 7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात कर सकते हैं मोदी-ट्रंप

अगले माह दोनों फ्रांस में होने वाले शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, यदि ऐसा होता है तो 16 माह बाद आपस में मिलेंगे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता

G7 Summit 2026 (आज समाज), नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप अगले माह फ्रांस में होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों नेता आपस में जरूर मिलेंगे और काफी समय से लटके आ रहे भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ज्ञात रहे कि यदि ऐसा होता है तो ये दोनों नेता आपस में 16 माह बाद मिलेंगे।

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका गए थे मोदी

ज्ञात रहे कि जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो पीएम मोदी उन्हें बधाई देने के लिए फरवरी 2025 में अमेरिका गए थे। इन दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में लगी वार्ता की थी और आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर राजी हुए थे। उस समय दोनों देशों ने आपसी व्यापार को 2030 तक बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा था लेकिन इसके बाद हालात बदलते गए और अमेरिका ने भारत पर उच्च टैरिफ लगा दिए। जिससे दोनों के व्यापारिक संबंधों में तल्खी आ गई और द्विपक्षीय व्यापार समझौता अभी तक अधर में लटका हुआ है।

15 से 17 जून तक होगा जी 7 शिखर सम्मेलन

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 15 से 17 जून तक जी 7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को इस बैठक में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। हालांकि भारत इस समूह का सदस्य नहीं है, फिर भी एक महत्वपूर्ण भागीदार देश के तौर पर भारत को बुलाया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने फरवरी में भारत दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मेलन में आने का न्योता दिया था।

ये भी पढ़ें : PM Modi Italy Visit : पीएम मोदी के इटली दौरे से आएगी रिश्तों में मजबूती

  • TAGS
  • [post_tags]