Gurugram Rape Case, (आज समाज), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के गुरुग्राम में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार के असंवेदनशील रवैये को लेकर उसे फटकार लगाई है। हाल ही में शहर के एक इलाके में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था और आज इसमें शीर्ष अदालत में सुनवाई हो रही है।
पुलिस व बाल कल्याण समिति को लगाई लताड़
शीर्ष कोर्ट ने मामले में हरियाणा पुलिस व उसकी बाल कल्याण समिति को असंवेदनशील रवैया अख्तियार करने पर लताड़ लगाई। दरअसल, पुलिस ने बच्ची को बयान लेने के लिए थाने बुलाया था और इसी पर कोर्ट बिफरा और फटकार लगाई। सुनवाई कर रहे जजों ने कहा कि 3 साल की मासूम से खुद जाकर मुलाकात करने के बजाय उसे थाने बुलाया गया जो बेहद शर्मनाक है।
कोर्ट ने डीजीपी से भी मांगा है जवाब
शीर्ष अदालत में मामले में इसी सप्ताह सोमवार को भी सुनवाई हुई थी और तब भी अदालत ने इस पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मामले में हरियाणा के डीजीपी से भी जवाब मांगा है। इसके अलावा जिला न्यायाधीश से कहा है गया है कि वह असंवेदनशीलता पर मजिस्ट्रेट से जवाब मांगें।
यह भी पढ़ें : Supreme Court: महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी


