Karwa Chauth Vrat: कल रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

0
77
Karwa Chauth Vrat: कल रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
Karwa Chauth Vrat: कल रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

जानें पूजा विधि और पारण का समय
Karwa Chauth Vrat, (आज समाज), नई दिल्ली: करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं, तो आइए यहां इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

करवा चौथ व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को रात 07 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजन समय

  • शाम 05 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक।
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: रात 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।

चंद्रोदय और पारण समय

करवा चौथ का चांद रात में 08 बजकर 13 मिनट पर निकलेगा। इस समय व्रती चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं।

व्रत पारण के नियम

  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल में दूध, रोली, चावल और चीनी मिलाकर एक लोटे में तैयार रखें।
  • व्रत खोलने से पहले सबसे पहले छन्नी से चंद्रमा के दर्शन करें।
  • इसके बाद लोटे के जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें और व्रत की सफलता तथा पति की दीघार्यु के लिए प्रार्थना करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिला को उसी छन्नी से अपने पति का चेहरा देखें।
  • इसके बाद पति अपनी पत्नी को जल पिलाकर निर्जला व्रत का पारण करवाएं।
  • व्रत का पारण करने के बाद सबसे पहले पानी और फिर कोई मीठी चीज जैसे मिठाई या फल ग्रहण करें।
  • व्रत खोलने के तुरंत बाद भारी या तला-भुना भोजन खाने से बचें।
  • व्रत के बाद सात्विक भोजन ही करें।
  • इस दिन तामसिक भोजन करने से बचें।

ये भी पढ़ें : करवाचौथ पर 16 श्रृंगार करने से अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान