Kartik Month : कार्तिक मास में दीपदान का विशेष महत्व

0
144
Kartik Month : कार्तिक मास में दीपदान का विशेष महत्व
दीपदान महोत्सव पर थिरकते हुए महिलाएं।

Kartik Month (आज समाज) बल्लभगढ़। फरीदाबाद गंगेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-11 प्रतिदिन कार्तिक मास में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। कार्तिक मास का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व बताया है कार्तिक मास को उत्तम पवित्र माना जाता है यह भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है इस महीने में नदी स्नान व्रत दान और दीपदान का विशेष महत्व है।

भक्ति और पुण्य कमाने का एक उत्तम तरीका

ऐसा माना जाता है इससे पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है कार्तिक मास में प्रभात फेरी का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह मन की शांति और आध्यात्मिक शुद्धता प्रदान करती है प्रभात फेरी निकालने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है यह भक्ति और पुण्य कमाने का एक उत्तम तरीका है जो भक्तों को भगवान विष्णु के करीब लाता है पंडित रवि शास्त्री कार्तिक मास में प्रतिदिन प्रभात फेरी निकलते हैं प्रभात फेरी के बाद मंदिर में कार्तिक की कथा होती है भक्त बड़े मन और भक्ति भाव से कथा को सुनते हैं।

यह भी पढे : Faridabad News : स्वच्छता अभियान को लेकर घरेलू डस्टबिन एवं कपड़े के किए बैग वितरित