करनाल: वकील ने अपने चैम्बर में रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत  

0
411
Dead-Body
Dead-Body
प्रवीण वालिया, करनाल:
करनाल में एक प्रतिष्ठित वकील ने अपने चैम्बर में खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा कि वे सुबह घर से सैर करने के लिए निकले थे और उसके बाद अपने चैम्बर में आकर खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई। वकील का नाम विजय कुमार चोपड़ा बताया गया है। बताया जा रहा कि उन्होंने अपनी लाईसैंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच करने में जुटे हैं। जिसने भी यह खबर सुनी स्तब्ध रह गया। सभी वकील भी मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। वकीलों ने आज वर्क सस्पैंड करने का निणर्य लिया है। पुलिस व एफएसएल की टीम सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस ने रिवाल्वर व खोल बरामद कर ली है। वकील ने यह कदम क्यों उठाया यह पुलिस जांच का विषय है। वकील भी स्तब्ध हैं कि विजय चोपड़ा ने आखिर क्यों इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल शव को पोस्टमाटर्म के लिए शव को मोर्चरी हाऊस में भिजवा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।