आम गुठली भी कम नहीं जानें कैसे Mango Kernels

आम खाने के फायदे की बात करें तो नियमित रूप से आम के सेवन से कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, आंखों की समस्या आदि से बचने में मदद मिल सकती है। आम के साथ-साथ इसकी गुठली भी सेहत के लिए लाभदायक है।

0
1145
Mango Kernels

आज समाज डिजिटल, अम्बाला।
Mango Kernels : गर्मियों का मौसम शुरू होने पर आम के स्वाद न लिया तो क्या जिया है। इस मौसम में तो आम का सभी को से इंतजार रहता है। आम में विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Read Also : वरुथिनी एकादशी 26 अप्रैल को Varuthini Ekadashi On 26 April

Read Also : अक्षय तृतीया: शुभ मुहूर्त और शुभ कार्य Good Luck And Good Work

Mango Kernels : आम खाने के फायदे की बात करें तो नियमित रूप से आम के सेवन से कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, आंखों की समस्या आदि से बचने में मदद मिल सकती है। आम के साथ-साथ इसकी गुठली भी सेहत के लिए लाभदायक है। आम खाकर गुठली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें कोलेस्ट्रॉल, डायरिया और दिल से जुड़े रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। आम की गुठली कितनी कारगर है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए।

Read Also : जाने कैसे हैं जामुन फायदेमंद Know How Berries Are Beneficial

Read Also : टॉक्सिन बढ़ने पर न बरते लापरवाही When Toxin Increases…

दस्त को ठीक करेगी आम की गुठली 

दस्त जैसी समस्याओं से बचने के लिए आम की गुठली या गुठली का चूर्ण लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आम की गुठली को अच्छी तरह से सुखा लें और उसे पीसकर दरदरा पाउडर बना लें। आप इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

Mango Kernels

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक

आम गुठली ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है और इस प्रकार, शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। आम की गुठली के पाउडर का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है।

Read Also : घरेलू उपाय से फंगल इंफेक्शन समस्या से छुटकारा Fungal Infection Problem

Read Also : बाल पतले हैं तो भूलकर न करें गलतियां Hair Is Thin

हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है आम की गुठली

आम गुठली हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। आम गिरी पाउडर खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। पाउडर का सेवन बहुत कम मात्रा (1 ग्राम) में करें।

पाचन को मिलता है बढ़ावा

आम गुठली का पाउडर इसका उपाय है। आम की गुठली फिनोल और फेनोलिक यौगिकों से भरी होती है, जो पाचन में सहायता करती है। एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण पाउडर का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

स्कर्वी का करता है इलाज

विटामिन सी से भरपूर, आम की गिरी का पाउडर स्कर्वी रोगियों के लिए एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। आपको बस इतना करना है कि एक भाग आम की गिरी के पाउडर में दो भाग गुड़ और चूना मिलाकर उसका सेवन करें।

Read Also : लू से बचने के घरेलू उपाय Avoid Heatstroke

Read Also : रोजगार में बाधाएं हो तो ये करे उपाय Obstacles In Employment Do These Measures

Read Also : सात मोक्षदायी शहरों को कहते है सप्तपुरी Cities Are Called Saptapuri

Read Also : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ  

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE

 

SHARE