Jind News : तहसील में रिम पेपर खत्म होने पर हुआ हंगामा

0
91
Jind News : तहसील में रिम पेपर खत्म होने पर हुआ हंगामा
हंगामा करते हुए लोग।
  • कर्मचारी बोले : रिम पेपर के बिना नहीं होंगे काम

(Jind News) जींद। तहसील कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से रिम पेपर खत्म होने पर बुधवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों और आम लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। जब कई देर काम रूके रहे तो लोग खुद ही दुकानों से रिम पेपर लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गए। हालांकि कई देर तक हंगामा होता रहा। बुधवार सुबह खेवट, इंतकाल, रजिस्ट्री, फर्द जैसे कार्य करवाने के लिए लोग तहसील कार्यालय पहुंच गए थे।

कर्मचारियों और लोगों के बीच बहस

हालांकि सुबह के समय कार्य सुचारू रूप से होता रहाए लेकिन दोपहर को कर्मचारियों और लोगों के बीच बहस हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि तहसील में रिम पेपर खत्म हो चुके हैं। इसलिए प्रिंट नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों ने कुछ देर इंतजार किया लेकिन ज्यादा गर्मी के कारण परेशान हो गए। इसके बाद लोगों का भी धैये जवाब दे गया और कर्मचारियों के साथ बहस शुरू कर दी।

कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारियों के पास चले जाओ

कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारियों के पास चले जाओ और बोलो कि तहसील कार्यालय में रिम पेपर नहीं है। ऐसे में लोगों का पारा ओर भी चढ़ गया। लोगों का कहना था कि उनका काम तहसील कार्यालय तक का है। वह कोई भी कार्य करवाने के लिए फीस भरते हैं।

जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि तहसील कार्यालय में रिम पेपर की कोई कमी नहीं है। यदि किसी आमजन को ऐसी कोई समस्या आई है तो उनसे मिले। तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Jind News : स्थायी भर्तियों को पुराने सीईटी के तहत पूरा करने की मांग