Jind News : जिला पुलिस ने सभी उपमंडलों में निकाला फ्लैग मार्च

0
56
Jind News : जिला पुलिस ने सभी उपमंडलों में निकाला फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस।
  • त्यौहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jind News (आज समाज) जींद। त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं नागरिकों में विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा सभी उपमंडलों में भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस बल ने पूरी अनुशासन और सख़्ती के साथ उपस्थिति दर्ज करवाई। जींद शहर में फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने किया।

यह मार्च थाना शहर, मुख्य बाजार, झांझ गेट, रामराये गेट, घंटाघर चौक थाना शहर तक निकाला गया। सफीदों में फ्लैग मार्च का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने किया। इस दौरान थाना शहर सफीदों के प्रबंधक अधिकारी निरीक्षक दिनेश कुमार तथा थाना सदर सफीदों के प्रबंधक अधिकारी डॉ. सुनील कुमार अपने-अपने पुलिस बल सहित शामिल रहे।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना

मार्च पुराना बस अड्डा, एमजी रोड, अनाज मंडी मुख्य बाजारों से होकर निकाला गया। नरवाना उपमंडल में शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च शहर थाना नरवाना मेन बाजार, विश्वकर्मा चौक, बस अड्डा तक निकाला गया।

शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता राजेश ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना तथा यह संदेश देना था कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्यौहारों के दौरान सतर्कता बरतें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढे : Jind News : शहर में दिव्यांगों के लिए जल्द लगाया जाएगा अंग वितरण शिविर