Jind News : इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में हुआ डांडिया पर्व का आयोजन

0
64
Jind News : इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में हुआ डांडिया पर्व का आयोजन
डांडिया खेलते हुए बच्चे। 
  • डांडिया की थाप पर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा सबका मन

Jind News (आज समाज) जींद। इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में नवरात्र के अवसर पर कक्षा नर्सरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ मिल कर नवरात्र पर्व हर्षोल्लास से मनाया। बच्चों ने रंग बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजधज कर डांडिया की थाप पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने अपने नृत्य से पूरे वातावरण को उल्लासमयी बना दिया। कार्यक्रम की शुरूआत नवरात्र महोत्सव को समझाने से हुई।

पर्व मां दुर्गा की अराधना और शक्ति साधना का प्रतीक

जिसमें अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व मां दुर्गा की अराधना और शक्ति साधना का प्रतीक है।  इसके बाद बच्चों ने डांडिया को हाथ में लेकर अपनी अध्यापिकाओं के साथ मस्ती भरे कदम मिला उनकी मासूम अदाओं और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।

संगीत और ताल पर बच्चों की झूमती प्रस्तुतियों ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। मुख्यअध्यापिका गुरमीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय परम्पराओं से जोड़ते हैं और उनमें आनंद उत्साह और सामूहिकता की भावना का विकास करते हैं।

यह भी पढे : Jind News : सीजेएम ने किया कलम बाल आश्रम का औचक निरीक्षण