Jind News : सूर्य नमस्कार का नियमित रूप से अभ्यास करने से शरीर होता है रोग मुक्त : सुमन

0
148
Jind News : सूर्य नमस्कार का नियमित रूप से अभ्यास करने से शरीर होता है रोग मुक्त : सुमन
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाते हुए सुमन रानी।
  • इंटल कलां व्यायामशाला में ग्रामीणों ने किया सूर्य नमस्कार

(Jind News) जींद। हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार हर घर सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत योग सहायक सुमन रानी ने गांव र्इंटल कलां व्यायामशाला में ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। योग सहायक सुमन रानी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

सूर्य नमस्कार का नियमित रूप से अभ्यास किया जाए तो यह शरीर के लिए बेहद लाभकारी

सुमन ने ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार और अन्य योगासनों का अभ्यास कराया और उन्हें योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि अगर सूर्य नमस्कार का नियमित रूप से अभ्यास किया जाए तो यह शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। सूर्य नमस्कार हृदय, आंत, पेट, छाती,  गला, पैर के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को बहुत लाभदायक करता है।

उन्होंने कहा कि रोजाना योग करने से मानसिक तनाव दूर होता है। रक्त का संचार सही होने पर मनुष्य अनेक बीमारियों से बचा रहता है। इस अवसर पर सरपंच रामनिवास ने कहा कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Jind News : जींद के 61 कब (लड़के), सात बुलबुल(लड़कियां) को मिलेगा नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड