- प्रोपर्टी डीलरों ने आवाजाही के लिए 20 फूट की मेन गली पर बनाई दीवार
- कालोनी के लोगों ने प्रोपर्टी डीलरों पर कार्रवाई व रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार
Jind News(आज समाज)जींद। मिनर्वा स्कूल के निकट न्यू कृष्णा कालोनी में प्लाट खरीदकर मकान बनाए जाने से 60 से अधिक परिवार संकट में आ गए है। इन लोगों द्वारा अबतक जिस गली का प्रयोग आने जाने में किए जा रहा था वह रास्ता अब प्रोपर्टी डीलर पर ही बंद करने के आरोप कालोनी के लोगों ने लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि प्रोपर्टी डीलर ने यह गली बंद कर दी है, जिससे उनके बच्चों को स्कूलों में आने-जाने तथा पशुओं को भी ले जाने की समस्या खड़ी हो गई है।
लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश में लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। इन लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भेजी है। कालोनी निवासी नवीन, मास्टर शमशेर, सोनू, रामफल, किरण, राजेश, परमेश्वरी, महेंद्रो, नरेंद्र पहल, कमलजीत ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 11 के रहने वाले जितेंद्र कुंडू व भटनागर कालोनी में रहने वाले पप्पू मलिक से न्यू कृष्णा कालोनी में प्लाट लिए थे। इन लोगों ने करीब साढ़े तीन एकड़ में यह कालोनी काटी थी।
गली के दोनों और करीब दस फूट दीवार खड़ी कर दी
उनके मकानों में आने-जाने के लिए 20 फूट की गली को छोड़ा गया था। करीब 20 दिन पहले इन लोगों ने 20-25 बदमाश किस्म के युवकों को लाकर गली के दोनों और करीब दस फूट दीवार खड़ी कर दी और रास्ता बंद कर दिया। कालोनी के लोगों ने कहा कि प्लाट देते समय प्रोपर्टी डीलरों ने इस गली को ही मेन रास्ता बताया था।
कालोनी के लोग कई बार इनके पास गए, लेकिन इन्होंने कहा कि प्रोपर्टी डीलरों के आपसी विवाद के कारण उन्होंने यह रास्ता बंद किया है। कालोनीवासियों ने कहा कि इसमें उनका क्या कसूर है, जिन्होंने लाखों रुपये देकर अपने जीवन की जमापूंजी से मकान बनाया है। अब उनका आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इन्होंने जिला प्रशासन से प्रोपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़े : Jind News : मनरेगा मेट और मजदूरों ने किया प्रदर्शन