Jind News : दो महीने से नही मिली सेलरी, सात महीने से नहीं मिला पीएफ

0
63
Jind News : खटकड़ टोल पर धरने पर बैठे कर्मचारी
धरने पर बैठे कर्मचारी।
  • खटकड़ टोल पर धरने पर बैठे कर्मचारी
  • समाधान नहीं किया तो टोल फ्री करने की चेतावनी

(Jind News) जींद। उचाना के खटकड़ टोल प्लाजा के कर्मचारी बुधवार से धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो महीने से सेलरी नहीं मिली है और सात महीने से पीएफ नहीं डाला गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने चेताया कि गुरूवार तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह टोल फ्री करवा कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

फिलहाल टोल प्लाजा पहले की तरह सुचारू रूप से चल रहा है। धरना दे रहे कर्मचारियों से दूसरे धरना दे रहे कर्मचारी सोमबीर, प्रदीप, अशोक आदि ने बताया कि दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़ के पास टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। इस टोल का एसडीएम कंपनी ने टेंडर लिया हुआ है। इसमें सुपरवाइजर, एलए, टीसी पोस्ट पर लोकल स्टाफ  को कंपनी रोल की बजाय ठेकेदारी के तहत लगाया गया है।

35 से ज्यादा कर्मचारियों को दो महीने से सेलरी नही मिली

ठेकेदारी के तहत लगे 35 से ज्यादा कर्मचारियों को दो महीने से सेलरी नही मिली है। सात महीने से उनके पीएफ  अकाउंट में राशि नहीं डाली जा रही। रोष स्वरूप उन्होंने धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सेलरी समय पर नहीं आ रही। दिन-रात एक कर ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।

टोल मैनेजर से इस बारे में बात करते हैं तो उन्हें झूठा आश्वासन दिया जाता है। नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा 18 हजार रुपये न्यूनतम मानेदय तय किया है लेकिन ठेकेदारी के तहत 10 से 12 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी सेलरी खाते में डाली जाए और पीएम की पूरी राशि अपडेट की जाए। साथ ही हर महीने समय पर सेलरी मिले। ठेकेदारी की बजाय कंपनी रोल पर नियुक्ति की जाए। कर्मचारियों ने चेताया कि गुरूवार तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह टोल फ्री करवा देंगे।

यह भी पढ़े : Jind News : हादसे के बाद जागा प्रशासन, गोहाना रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू