Jind News : कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से रूबरू हो रहे कृषि वैज्ञानिक

0
73
Jind News : कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से रूबरू हो रहे कृषि वैज्ञानिक
किसानों को विविध जानकारी देते विशेषज्ञ।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के लिए फायदेमंद : डॉ. भास्कर

(Jind News) जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जींद के वैज्ञानिक एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जाकर किसानों से रूबरू हुए और खेतीबाड़ी व पशुधन से जुड़ी शंकाओं का निदान किया। गांव दनौदा खुर्द, सच्चाखेड़ा, धर्मगढ़ में केंद्रीय लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल से वैज्ञानिक डॉ. भास्कर ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की सिफारिश करते हुए बताया कि यह किसानों के लिए फायदेमंद होता है।

करनाल से डॉ. अश्विनी कुमार ने धान की किस्मों, छोटी अवधि की अधिक उत्पादन वाली किस्मों, धान की सीधी बिजाई से खरपतवार प्रबंधन की जानकारी दी। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के डॉ. गौरव देशवाल ने पशुओं के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली विधियों के बारे में बताया। उन्होंने गेहूं की फसल में आने वाली बीमारियों तथा इससे बचाव के लिए किसानों को विस्तार से जानकारी दी। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल से डॉ. जोगेन्द्र व डा. प्रदीप शर्मा ने गेहूं की किस्मों के बारे में बताया।

मिट्टी व पानी की जांच के तरीकों एवं इसके महत्व पर विचार सांझा किए

गेहूं का उत्पादन बढ़ाने की विधियों पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र जींद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने मौसम तथा सुरेंद्र मित्तल ने कृषि विज्ञान केंद्रों की महता व योगदान पर प्रकाश डाला। गांव घोघडिय़ां, कुचराना खुर्द एवं कुचराना कलां में मृदा वैज्ञानिक डॉ. धीरज पंघाल ने मिट्टी व पानी की जांच के तरीकों एवं इसके महत्व पर विचार सांझा किए तो केंद्र के इंजी. रवि ने मशीनों के सही तरह से संचालन व देखरेख की जानकारी दी।

डॉ. सुरेश राणा ने पानी के प्रबंधन, वितरण, सिंचाई कमांड क्षेत्रों में आउटरीच अनुसंधान और प्रशिक्षण एवं जल विज्ञान की जानकारी दी। डॉ. सोनू पशुओं की देखभाल तथा दुग्ध उत्पादन बढाने बारे जानकारी दी। डॉ. रवि ने पशुधन, कुक्कुट आनुवंशिक संसाधनों की पहचान, मूल्यांकन, लक्षण, संरक्षण और सतत् उपयोग की जानकारी दी। बागवानी, मत्स्य व इफ्को विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी।

यह भी पढ़े : Jind News : रोक, पाबंदी, कानूनी अपराध, फिर भी नही मान रहे