- सात माह की बालिका बाल-बाल बची, तीनों गंभीर पीजीआई रेफर
Jind Accident,आज समाज ,जींद। जींद-बरवाला मार्ग पर गांव ईंटल खुर्द के निकट वीरवार को सुबह अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दुल्हा के भाई तथा भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। उसी गाड़ी में सवार तीन फोटोग्राफर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। जबकि सात माह की बालिका बाल-बाल बच गई। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
मूनक करनाल निवासी अजय (35), उसकी पत्नी सोनिया (30), गुडिय़ा सात माह की, फोटोग्राफर सोनू तथा उसके दो अन्य साथी वीरवार को गांव सुलखनी हिसार में बारात से शामिल होकर वीरवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। गांव ईंटल कलां के निकट कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार सवार बालिका को छोड़ कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे चल रहे दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने हालातों का लिया जायजा
जहां पर चिकित्सकों ने अजय तथा सोनिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि फोटोग्राफर सोनू तथा उसके दो अन्य साथियों की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जबकि बालिका सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया। मृतक अजय के पिता रघुबीर ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे विजय की शादी का बुधवार को गांव सुलखनी मे कार्यक्रम था।
वीरवार सुबह बारात विदा होकर घर लौट रही थी। उसका छोटा बेटा विजय, उसकी पत्नी सोनिया, पौती गुडिय़ा तथा तथा तीन फोटोग्राफर कार में सवार थे। अजय कार चला रहा था। गांव ईंटल कलां के निकट कार अनियंत्रित हो कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें उसके बेटे अजय तथा पुत्रवधु की मौत हो गई।
जबकि पौती बच गई। तीनों फोटोग्राफर घायल हो गए। हादसे के पीछे नींद तथा किसी पशु के अचानक सड़क पर आने का संदेह माना जा रहा है। सदर थाना के जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दंपत्ति के शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सांैप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : Khelo India Games : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चमका चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय


