जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 25 नवंबर तक मनाए जाने वाले साम्प्रदायिक एकता सप्ताह का शुभारम्भ

0
364
Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira
Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आज 25 नवंबर तक मनाए जाने वाले साम्प्रदायिक एकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।

हिंदी प्राध्यापिका सुदेश कुमारी ने बताया कि शायद संसार में हमारा देश एक मात्र ऐसा है जहां अनेक धर्म, सम्प्रदाय व मतों को मानने वाले नागरिक रहते हैं। अनेक धर्मों के बीच सामंजस्य बनाना भी आवश्यक है क्योकि कई बार देखने में आया है कि नागरिक धर्मों के आधार पर बट जाते हैं और परस्पर पर लड़ाई झगड़े प्रारंभ हो जाते हैं। इसलिए भारत सरकार ने साम्प्रदायिक सद्भावना बनाने के लिए एक प्रतिष्ठान की स्थापना की हुई है।

साम्प्रदायिक एकता सप्ताह का शुभारम्भ

प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय साम्प्रदायिक प्रतिष्ठान सभी धर्मो साम्प्रदायों, मत मतान्तरों के बीच समन्वय स्थापित करता है। इसी प्रतिष्ठान के माध्यम से भारत सरकार साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह का आयोजन कर रही है। साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह का सन्देश यह है कि हम चाहे किसी भी धर्म सम्प्रदाय को मानने वाले हो, हमें सभी साम्प्रदायों के प्रति अच्छी भावना रखनी चाहिए। दूसरे साम्प्रदायों को मानने वालों का सम्मान करना चाहिए। साम्प्रदायिक सद्भावना एक नैतिक मूल्य तो है ही संवैधानिक दायित्व भी है। यही इस आयोजन का सन्देश है। आशा है कि हम सभी इस भावना का आदर करेंगे।

ये भी पढ़ें : खालसा कॉलेज में 53वां कॉलेज स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

ये भी पढ़ें : गौड़ कॉलेज में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook