Haryana Weather Update: हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में हो रही बारिश

0
198
Haryana Weather Update: हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में हो रही बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में हो रही बारिश

उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। जिन जिलों में बारिश हो रही है। उनमें ाुरुग्राम, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ का नारनौल क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार शामिल हैं। वहीं आज दोपहर साढ़े 3 बजे तक करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आसमानी बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पलवल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद और अंबाला में हलकी बारिश की संभावना जताई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाएं प्रदेश की तरफ आने लगी हैं। वहीं, राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना है।

वहीं बीते कल दो जिलों हिसार और फतेहाबाद में बारिश हुई थी। अब तक प्रदेश में औसत से 32% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, सिरसा रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार 2025 में अब तक हरियाणा में औसतन बारिश 86.4 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 65.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। यानी की प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

ये भी पढ़ें : जींद में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, 6 से 9 जुलाई तक किसी भी कर्मचारी को नहीं मिलेंगी छुट्टी