Iranian FM Seyed Abbas Araghchi: अमेरिकी हमले अपमानजनक, जवाबी कार्रवाई के लिए सभी विकल्प खुले

0
43
Iranian FM Seyed Abbas Araghchi
Iranian FM Seyed Abbas Araghchi: अमेरिकी हमले अपमानजनक, जवाबी कार्रवाई के लिए सभी विकल्प खुले

Iranian foreign minister On US Attacks, (आज समाज), तेहरान: अमेरिका के ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमलों के बाद ईरान ने इस कार्रवाई को अपमानजनक बताया है और कहा है कि उसके पास जवाबी कार्रवाई के लिए सभी विकल्प खुले हैं। विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने ‘एक्स’ पर कहा कि ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों के दीर्घकालिक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि तेहरान ने अपनी संप्रभुता, हित और लोगों की रक्षा के लिए सभी विकल्प सुरक्षित रखे हैं।

यह भी पढ़ें : Donald Trump: युद्ध खत्म करे ईरान, शांति नहीं हुई तो और सैन्य हमले किए जाएंगे

अंतर्राष्ट्रीय कानून व एनपीटी का गंभीर उल्लंघन

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थायी सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और एनपीटी का गंभीर उल्लंघन किया है और संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को इस बेहद खतरनाक, कानूनविहीन और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है हमलों की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की पुष्टि की है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों – इस्फ़हान, नतांज़ और फ़ोर्डो पर हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने  हमलों को शानदार सैन्य सफलता बताया। हमलों के बाद उन्होंने ‘मध्य पूर्व के गुंडे’ से शांति स्थापित करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि किसी भी जवाबी कार्रवाई का अधिक बल से जवाब दिया जाएगा।

ईरान के लिए शांति होगी या त्रासदी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए या तो शांति होगी या त्रासदी। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और दुनिया के नंबर एक आतंक प्रायोजक राज्य द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। ट्रंप ने कहा, ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War: अमेरिका भी जंग में कूदा, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर की बमबारी