IndiGo Flight Technical Snag, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से मदुरै जा रहा इंडिगो (IndiGo) का विमान टेक्निकल फॉल्ट के चलते वापस चेन्नई लौट आया। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक बीच हवा में निजी एयरलाइंस के विमान में टेक्निकल फॉल्ट आया जिसके कारण इसे लौटना पड़ा। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद पायलट ने तकनीकी गड़बड़ी का पता लगाया। अधिकारियों के अनुसार विमान में 68 यात्री सवार थे।
17 जून को नागपुर में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी
अधिकारियों ने बताया कि गड़बड़ी का पता चलने पर पायलट ने चेन्नई लौटने व लैंडिंग की अनुमति मांगी। इजाजत मिलने के बाद विमान ने चेन्नई में सुरक्षित लैंडिंग की और फिर सभी यात्रियों को उतारा गया। इंडिगो की ओर से तत्काल मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले 17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान की नागपुर में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी थी।
विमान को मिली थी बम की धमकी
कोच्चि से दिल्ली आ विमान में बम होने की धमकी मिली थी जिसके बाद इसे एहतियातन आपात स्थिति में उतारा गया। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया था कि मंगलवार को मस्कट से यहां पहुंचे व दिल्ली रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इंडिगो के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी दी गई थी।
विमान में सवार थे 157 यात्री
विमान में 157 यात्री सवार थे। विमान में चालक दल के 6 सदस्य सवार थे और इसने सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर उड़ान भरी थी। दिल्ली में इसी लैंडिंग का समय दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट था। इस बीच यह 2 घंटे 43 मिनट हवा में रहा और उड़ान को सुबह 11.54 बजे महाराष्ट्र के नागपुर में उतारा गया था।
यह भी पढ़ें : Flight Cancellation: परिचालन व रखरखाव के चलते एयर इंडिया की 8 फ्लाइट्स कैंसिल