जापान को 3-2 से हराकर एशिया कप के सुपर-4 में किया प्रवेश
Asia Cup Hockey 2025 (आज समाज), खेल डेस्क : हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में अपनी सर जमीं पर खेल रही भारतीय हॉकी टीम का विजयी अभियान जारी है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक अप्राजित है और टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह अहम रोल निभा रहे हैं। रविवार को भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापान पर 3-2 की जीत हासिल की। इस जीत ने टीम इंडिया को पूल ए प्वाइंट टेबल में नंबर एक की पॉजीशन हासिल करते हुए टूर्नामेंट के सुपर चार में प्रवेश कर लिया।
मैच में टीम इंडिया ने किया पहला गोल
राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत ने मंदीप सिंह के गोल से भारतीय टीम ने मैच में बढ़त हासिल की। उन्होंने तीसरे मिनट में फील्ड गोल दागा। फिर 5वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर लाइन रही।
तीसरे क्वार्टर में जापान ने किया पलटवार
तीसरे क्वार्टर में जापान ने कावाबे कोसेई के गोल से वापसी की। कोसेई ने बैक हैंड शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट के अंदर धकेल दिया। चौथे क्वार्टर से ठीक पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। यह हरमनप्रीत का दूसरा और भारतीय टीम का तीसरा गोल था। फाइनल व्हीसिल से ठीक पहले जापान के कावाबे कोसेई (58वें मिनट) ने अपना और टीम का दूसरा गोल दागा। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच में यह भारतीय टीम खेली
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।