ISRO Humanoid Robot Vyomitra : दिसंबर में भारत रचेगा नया इतिहास

0
71
ISRO Humanoid Robot Vyomitra : दिसंबर में भारत रचेगा नया इतिहास
ISRO Humanoid Robot Vyomitra : दिसंबर में भारत रचेगा नया इतिहास

इसरो पहला ह्यूमनॉइड रोबोट व्योमित्रा अंतरिक्ष में भेजेगा, गगनयान मिशन का अहम हिस्सा

ISRO Humanoid Robot Vyomitra (आज समाज), नई दिल्ली : भारत इस साल दिसंबर में अंतरिक्ष में एक मील का पत्थर रखने जा रहा है। दरअसल इसरो अपने गगनयान मिशन के तहत पहला महिला रूपी ह्यूमनॉइड रोबोट अंतरिक्ष में भेजेगा जो अंतरिक्ष अन्वेषण में मदद करेगा और मानव दल को भेजने से पहले कई पर्यावरण से जुड़े कई अलग-अलग टेस्ट भी करेगा। इसरो ने इस ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम व्योमित्रा रखा है। व्योमित्रा भारत का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसे इसरो ने मानव अंतरिक्ष मिशनों में मदद के लिए विकसित किया है। इंसानों जैसे हावभाव, स्पीच और इंटेलिजेंस वाला व्योमित्रा, भारत के पहले स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम गगनयान का मुख्य हिस्सा है।

व्योमित्रा को इन फीचर्स के साथ तैयार किया

आपको बता दें कि व्योमित्रा महज एक टेस्ट डमी नहीं है। यह एक सेमी-ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसमें एडवांस्ड सेंसर, वॉइस रिकग्निशन सिस्टम और फैसले लेने के लिए एल्गोरिद्म जैसे फीचर्स हैं। इसका मुख्य मिशन अंतरिक्ष यात्रियों के अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अंतरिक्ष में ह्यूमन फंक्शन को फॉलो करना और अंतरिक्ष यान के क्रू मॉड्यूल सिस्टम्स को मान्य करना है। इसरो का कहना है गगनयान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों जिन्हें इसरो ह्यव्योमानॉट्स कहता है। उन्हें पहली बार लो-अर्थ आॅर्बिट में भेजेगा। इसके पहले, करफड कई बिना क्रू वाले टेस्ट फ्लाइट्स की योजना बना रहा है जिनमें व्योमित्रा भी शामिल रहेगी।

सबसे पहले 2020 में इसरो ने किया था पेश

इसरो ने व्योमित्रा को 2020 की शुरुआत में पेश किया था। इसका नाम संस्कृत से लिया गया है- व्योमा का अर्थ है अंतरिक्ष और मित्रा जो है मित्र यानी अंतरिक्ष में मित्र। इस पहली महिला रूपी ह्यूमनॉइड रोबोट को अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बुद्धिमान, इंसानी की तरह एक साथी के रूप में डिजाइन किया गया है जो भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में मेकैनिकल कामों और कम्युनिकेशन से जुड़ी ड्यूटी को संभालेगा।

ये भी पढ़ें : Nirmala Sitharaman : हमारा लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना : वित्त मंत्री