Business News Update : रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत : रोमन बाबुश्किन

0
61
Business News Update : रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत : रोमन बाबुश्किन
Business News Update : रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत : रोमन बाबुश्किन

कहा, दबाव के बावजूद भारत के पास इससे सस्ता और आसान विकल्प दूसरा नहीं

Business News Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : एक तरफ जहां भारत के रूस से कच्चा तेल खरीदने से अमेरिका नाराज है और उसने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगा दिए हैं। ताकि वह रूस से कच्चा तेल न खरीदे वहीं रूस के इस बारे में विचार इससे जुदा हैं। रूस का कहना है कि उसके कच्चे तेल का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि ये बहुत सस्ता है। सीनियर रूसी डिप्लोमेट रोमन बाबुश्किन ने ये बात कही।

उन्होंने कहा- भारत के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन हमें भारत के साथ अपने रिश्तों पर भरोसा है। हमें विश्वास है कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्होंने ने ये भी कहा कि अगर भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में नहीं जा सकते, तो वे रूस की तरफ जा सकते हैं।

रूस से तेल खरीद पर भारत को विशेष छूट

बाबुश्किन ने कहा- रूसी कच्चे तेल पर भारत को करीब 5% की छूट मिल रही है। भारत इस बात को समझता है कि तेल आपूर्ति को बदलने का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि इससे उसे बहुत ज्यादा मुनाफा हो रहा है। भारत पर अमेरिकी दबाव को भी रूस ने गलत बताया है। ये बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ रहे हैं। अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के चलते 50% टैरिफ लगाया है।

अमेरिका ने लगाया 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया

ट्रम्प ने भारत पर अब तक कुल 50 टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इसमें 25% रेसीप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर 25% पैनल्टी है। रेसीप्रोकल टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो गया है, जबकि पेनल्टी 27 अगस्त से लागू होगी। रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है।

बाजार जरूरतों का 35.1 प्रतिशत तेल रूस से आ रहा

वित्त वर्ष 2020 में भारत अपनी जरूरत का केवल 1.7% तेल रूस से आयात करता था। ये हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 35.1% हो गई है। रूस से सस्ता तेल खरीदने का फायदा आॅयल कंपनियों के मुनाफे पर भी दिखा है। ज्ञात रहे कि रूस से कम कीमत पर खरीदे जा रहे तेल का भारतीय उपभोक्ताओं को किसी तरह का लाभ नहीं हो रहा जबकि इससे भारतीय कंपनियों और सरकार ने अच्छी कमाई की है।

शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी

सरकार द्वारा पिछले दिनों प्रस्तावित जीएसटी सुधारों की घोषणा और क्रेडिट रेटिंग में सुधार से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। इससे बाजार में खरीदारी जारी है और इसी के चलते शेयर बाजार में लगातार तेजी का रुख रहा। यहां यह बात भी अहम है कि एक तरफ जहां भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा वहीं एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखी गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने और चांदी में तेजी जारी, सोना फिर एक लाख पार