Russian President Putin : भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन

0
61
Russian President Putin : भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन
Russian President Putin : भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन

कहा, रूस और भारत लंबे समय से भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार

Russian President Putin (आज समाज), नई दिल्ली : पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को भारत मंडपम में इंडो-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान रूसी राष्टÑपति पुतिन ने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह स्वतंत्र नीति अपना रहा है और आर्थिक क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि भारत और रूस दोनों बड़े बाजार हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे।

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत किसी दबाव में नहीं आएगा। उनकी आर्थिक नीतियों का देश को बड़ा लाभ मिल रहा है। वहीं, इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस और भारत लंबे समय से भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार रहे हैं। व्यापार लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में इसमें 80% की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष रूस-भारत व्यापार 64 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

भारत का आईटी क्षेत्र दुनिया में अग्रणी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा कि आज, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत आर्थिक नीति और मेक इन इंडिया कार्यक्रम जैसी ऐतिहासिक पहल की बदौलत भारत तकनीकी रूप से संप्रभु बन रहा है। भारत का आईटी और फार्मास्युटिकल क्षेत्र दुनिया में अग्रणी स्थान रखता है।

आपसी विश्वास पर टिकी साझेदारी की नींव

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इतने बड़े रूसी प्रतिनिधिमंडल को यहां लाना राष्ट्रपति पुतिन की बहुत महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। हमारी साझेदारी की नींव आपसी विश्वास पर टिकी है और यही भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर बातचीत शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा हमें वैश्विक चुनौतियों के लिए स्थायी समाधान तैयार करने होंगे। पुतिन की मौजूदगी में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर तेजी से काम जारी है। पीएम ने आग कहा कि भारत और रूस स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : दुनिया की स्किल कैपिटल बनकर उभरा भारत : मोदी