Sabka Saath Sabka Vikas : सबका साथ सबका विकास का नाम लेकर भाजपा सरकार ने सबके साथ विश्वासघात किया: पंकज डावर

0
86
In the name of 'Sabka Saath Sabka Vikas', the BJP government betrayed everyone Pankaj Dawar
गुरुग्राम की सूरत नगर कालोनी में लंबे समय से भरे गंदे पानी में खड़े होकर विरोध जताते कांगे्रस के जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर व अन्य।
  • भाजपा सरकार ने गुडग़ांव की जनता के साथ किया धोखा

Gurugram News(आज समाज नेटवर्क) गुरुग्राम। सूरत नगर क्षेत्रवासियों के बुलावे पर गुडग़ांव कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने रविवार को वहां का दौरा किया। गलियों में भरे गंदे पानी में कार्यकर्ताओं के साथ चलकर उन्होंने भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि सूरत नगर में बारिश हो या ना हो, लेकिन वहां की गलियों में जलभराव हमेशा रहता है। सूरत नगर की सूरत पूरे साल बदसूरत ही रहती है।

यहां सीवरेज हर समय ओवरफ्लो होते रहते हैं।इस दौरान पंकज डावर ने कहा कि वे तो जनता की इस समस्या को उठाने के लिए आए हैं, लेकिन सूरत नगर क्षेत्र के लोग रोजाना 24 घंटे इस गंदे पानी से निकलने को मजबूर होते हैं। गंदा पानी यहां जी का जंजाल बन चुका है। सबसे बड़ी बात यह कि यहां के युवाओं के लिए रिश्ते आने तो बंद हो गए हैं। घर के बुजुर्ग घर में कैद हो गए हैं। वे घूम-फिर भी नहीं सकते। बच्चों को स्कूल आने-जाने में इसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। पंकज डावर ने कहा कि यह सरकार की नाकामी और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। लोगों का जीवन नरक से भी बदतर बना दिया गया है।

मुख्यमंत्री को गुडग़ांव आने पर शहर के हालातों का जायजा लेने का अनुरोध मीडिया के माध्यम से किया गया था

पंकज डावर ने कहा कि शहर के ऐसे खराब हालात हो गए हैं कि यहां जानवर भी रहना पसंद नहीं करेंगे। पिछले 11 साल में भाजपा की सरकार ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। सरकार ने गुडग़ांव की जनता के साथा धोखा, विश्वासघात किया है। यह सबका साथ सबका विकास नहीं, सबके साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गुडग़ांव आने पर शहर के हालातों का जायजा लेने का अनुरोध मीडिया के माध्यम से किया गया था। सीएम यहां रात को भी रुके और अगले पूरे दिन यहां पर रहे।

उन्होंने अपने कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा गुडग़ांव की जनता की समस्याएं जानने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस दौरान कुलराज कटारिया, सूबे सिंह यादव, सीमा पाहुजा, राहुल यादव, विनोद गहलोत, अभिषेक यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, पवन चौधरी, अमित कोचर, भोले गुज्जर, नरेश वशिष्ठ, सतवंती नेहरा, मुकेेश सिंगला, अमन कौशिक, अमित शर्मा, शुभम शर्मा, रोहित मदान, मनोज आहुजा, नरेश यादव, श्याम लाल बामनिया, अमित बोहत, रविराज उजीनवाल, शिव प्रताप, शमीम खान, अनिल भामाशाह, चुन्नीलाल, मोहित यादव, मोनू वाल्मीकि, राकेश तंवर व बबलू आदि ने सरकार और प्रशासन से सूरत नगर की इस समस्या के जल्द समाधान की पुरजोर मांग की।

यह भी पढ़े:- Gurugram News : गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान