Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ 

0
107
Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ 
Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ 
  • व्यापारी की दुकान पर चलाई गोली, व्यापारी व ग्राहक बाल-बाल बचे

Jind News, (आज समाज), जींद : नरवाना में रविवार को जैन गारमेंट्स मालिक से बाइक सवार ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पर्ची फेंक कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश द्वारा लिखी गई पर्ची में लिखा था कि तीन दिन में 50 लाख नहीं दिए तो छाती में गोली मार देंगे। जाते समय बदमाश दुकान पर गोली भी चला गया। जिसके बाद दुकान का शीशा टूट गया ग्राहक व व्यापारी बाल-बाल बच गए।

Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ 

तीन दिन में जान से मार देने की धमकी दी

घटना की सूचना मिलने पर मंत्री कृष्ण बेदी तथा नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नरवाना निवासी व्यपारी नरेश जैन दुकान पर बैठे थे। तभी एक बदमाश बाइक पर आया और खुद पर्ची देकर 50 लाख की चौथ मांगी। चौथ राशि नहीं दी तो तीन दिन में जान से मार देने की धमकी दी। इससे पहले भी व्यापारी नरेश जैन से फिरौती मांगी गई थी। गोली चलाने के बाद बदमाश डा. सिंगला वाली गली की तरफ  से मॉडल टाउन की तरफ  भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ 

पुलिस ने नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया

बदमाश शनिवार रात से रेकी कर रहा था। वारदात की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,  पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और व्यापारी को आश्वासन दिया कि उसे घबराने की जरूरत नही है। बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएचओ आत्मा राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जल्द ही आरोपित सलाखों के पीछे होंगे।

Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ 

ये भी पढ़ें: Suryadev Puja: सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन करें ये उपाय