रिश्ते में लगते देवर के साथ मिलकर विवाहिता ने की वारदात
Punjab Crime News (आज समाज), संगरूर : संगरूर के लहरागागा के गांव बलरां में एक महिला ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों के बारे में जान चुका था। पति महिला को गलत काम करने से रोकता था। जोकि महिला को नागवार गुजरा। इस सबके चलते उसने अपने रिश्ते के उसी देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पति के मामा के लड़के के साथ था अफेयर
मृतक की पहचान जगसीर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी महिला हरप्रीत कौर और लवप्रीत सिंह है। आरोपी लवप्रीत सिंह मृतक जगसीर सिंह की बुआ का बेटा है। पुलिस थाना मूनक के प्रभारी जगतार सिह ने बताया कि मृतक जगसीर सिंह के छोटे भाई प्रगट सिंह ने आरोपी महिला हरप्रीत कौर और लवप्रीत सिंह निवासी गांव दसौदिया थाना झुनीर मानसा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रगट सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई जगसीर सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर से अलग रहता था। 21 जून को उसके भाई जगसीर सिंह के घर पर ताला लगा हुआ था। जब उसने घर का मेन गेट खोला तो अंदर आंगन पर जगसीर सिंह चारपाई पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। अगले दिन उन्होंने जगसीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
प्रगट सिंह ने पुलिस को बताया कि जगसीर सिंह की बुआ के लड़के लवप्रीत सिंह और हरप्रीत कौर के बीच अवैध संबंध थे। आरोपी लवप्रीत सिंह 20 जून की रात जगसीर सिंह को अपनी मोटरसाइकिल पर उसके घर लेकर आया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इसके बाद उसे शक हुआ कि जगसीर सिंह का कत्ल उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और लवप्रीत सिंह ने साजिश के तहत किया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपियों तक पहुंची। दोनों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है।
ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब सरकार ने शुरू की धान खरीद सीजन की तैयारी