Haryana Weather Update: हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

0
74
Haryana Weather Update: हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

तेज हवाएं चलेंगी, 28 जून तक पहुंच सकता है मानसून
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश होनी की संभावना जताई है। जिन जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। यहां पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके अलावा जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में भी बूंदाबांदी के आसार है।

तापमान में आई गिरावट

रविवार को पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में सिर्फ बादल छाए रहे। बारिश और बादलों की वजह से गर्मी कम हो गई है। दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है। अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून हरियाणा में 28 जून तक पहुंच सकता है।