Haryana Weather Update: अगले 3 घंटे में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी और रेवाड़ी में हो सकती है तेज बारिश

0
118
Haryana Weather Update: अगले 3 घंटे में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी और रेवाड़ी में हो सकती है तेज बारिश
Haryana Weather Update: अगले 3 घंटे में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी और रेवाड़ी में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सीएम सैनी का सोनीपत दौरा रद्द
Haryana Weather Update:, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में प्रदेश के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल है। इन जिलों में मध्यम व तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में बादल छाए रहने और हल्की व मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

सीएम सैनी ने आज आईएमटी खरखौदा में होने वाले 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा। 27 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएंगी।

प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी अधिक हुई बारिश, सिरसा और कैथल में सबसे कम दर्ज की गई बारिश

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 865.1 एमएम और महेंद्रगढ़ में 566.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 162.3 और कैथल में 174.7 एमएम बारिश दर्ज हुई। हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 23 अगस्त तक औसतन 317.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 348.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

आज से 26 अगस्त तक हल्की व मध्यम बारिश की संभावना

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियों राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हथिनीकुंड बैराज में कम हो रहा जलस्तर

अब हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर घट रहा है। शनिवार की शाम हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर 44 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना नदी में 29479 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13010 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की सप्लाई दी गई। मारकंडा नदी के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है।